# Tags
#राजनीति

समाजिक मंच पर सीएम साय और अजय चंद्राकर की मुलाकात बनी सुर्खी, ‘समधी भेंट’ कैप्शन से बढ़ी चर्चा

image 65 2

रायपुर, 08 जून 2026

रायपुर में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर की एक खास तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी। इस मुलाकात को अजय चंद्राकर ने सोशल मीडिया पर ‘समधी भेंट’ बताते हुए साझा किया, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर दोनों नेताओं को साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए समाजजनों ने आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहजता से सहमति जताई। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आत्मीय संबोधन उन्हें गहरी अपनत्व की भावना से जोड़ता है और यह छत्तीसगढ़ की पारिवारिक संस्कृति का प्रतीक है।

वहीं अजय चंद्राकर ने इसे समाज के बीच अपनापन और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए यादगार है।

यह पूरी घटना अब राज्य की सियासत में एक सकारात्मक और आत्मीय संवाद के रूप में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *