रायपुर,24 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 24 सितंबर 2026, गुरुवार को रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से करेंगे और इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार से रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:10 बजे मेफेयर लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:10 बजे से 5:10 बजे तक “StateCon 2026 Building Viksit Chhattisgarh” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे मेफेयर लेक रिजॉर्ट से रवाना होकर करीब 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts