छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 20 नवंबर से शुरू होंगे और 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर में 65 शालिग्राम के साथ होगा भव्य तुलसी विवाह, गाजे-बाजे से निकलेगी भगवान की बारात, दो दिन चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान
रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में देवउठनी एकादशी पर दो दिवसीय तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 65 यजमान जोड़े शामिल होंगे। शुक्रवार शाम शालिग्राम की बारात निकलेगी, जबकि शनिवार को गोदान, हवन और 27 ब्राह्मण जोड़ों का पूजन होगा।
रूस में रायपुर-बिलासपुर के युवकों की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स केस में फंसाने और रूसी सेना में शामिल करने का दबाव डालने का दावा
रूस में नौकरी के लिए गए रायपुर के टिकेश्वर साहू और बिलासपुर के विनीत दुबे के फंसे होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रताड़ना, ड्रग्स केस में फंसाने और रूसी सेना में भर्ती के दबाव के आरोप लगाते हुए भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में खपाने ले जाई जा रही थी पनीर की बड़ी खेप, दस्तावेज नहीं मिलने पर खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने भोपाल से रायपुर जा रही पिकअप से 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। खाद्य विभाग को पनीर के एनालॉग होने की आशंका है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुहेला को दी 459 करोड़ की सौगात, 275 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, कॉलेज की भी मिली सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में विकास संकल्प तिहार के दौरान 459.45 करोड़ रुपए के 275 विकास कार्यों की सौगात दी। 178 कार्यों का भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण किया गया। सुहेला में नए शासकीय महाविद्यालय भवन के लिए 5 करोड़ रुपए सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 2002 बैच के दो IAS अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ शासन ने 2002 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-15 में पदोन्नत किया है। डॉ. रोहित यादव को वित्त एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि डॉ. कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में 1.06 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 21 परियोजनाओं से 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1,06,567.8 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कुल 21 औद्योगिक परियोजनाओं से लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। फार्मा, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की 12 परियोजनाओं में 10,073 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, जलदूत सर्वे के तीनों मानकों में देश में पहला स्थान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने जलदूत ऐप के पोस्ट मानसून भूजल सर्वे में देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश की 10,196 ग्राम पंचायतों के 15,337 गांवों में 40,130 कुओं के जलस्तर का सर्वे किया गया। ‘मोर गांव–मोर पानी’ अभियान के तहत एक लाख से अधिक


