जगदलपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर कैलाश स्वीट्स बंद; रेस्टोरेंट से एक्सपायरी पिज्जा बेस जब्त
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत कार्रवाई की। धरमपुरा स्थित कैलाश स्वीट्स में भारी गंदगी मिलने पर दुकान आगामी आदेश तक बंद करा दी गई। वहीं, एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में मिले एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट नष्ट कराए गए।
रायपुर से जगदलपुर तक बिछ रही गैस पाइपलाइन, 12 जिलों में PNG सुविधा की तैयारी; अभी सिर्फ 23,408 घरों तक पहुंची गैस
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग ने 12 जिलों में सुविधा विस्तार की योजना बनाई है। फिलहाल प्रदेश के केवल 23,408 घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध हैं।
भुवन कबाड़ी दुकान में आग से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दीं लपटें; दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जगदलपुर के गीदम रोड स्थित भुवन कबाड़ी दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
लगातार 13वीं बार जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे नरेंद्र मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि और सुरक्षाबलों का बढ़ाया उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर CRPF कोबरा बटालियन कैंप में जवानों के साथ दिवाली मनाई। जवानों ने फिल्म बॉर्डर के गीत से उनका स्वागत किया। PM मोदी ने अपने हाथों से काजू कतली खिलाई, शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षाबलों के साहस एवं समर्पण की सराहना
छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर 12 हजार करोड़ का कारोबार, डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन बिके, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़
छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। प्रदेशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा दोपहिया, कार और अन्य वाहनों की बिक्री का अनुमान है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, रायगढ़ और जगदलपुर के बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ रही।
बस्तर में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.38 करोड़ का 476 किलो गांजा जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2.38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप और बाइक जब्त की गई है।
ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, 9 क्विंटल गौमांस बरामद, पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
ओडिशा के कोटपाड़ में कार्रवाई के दौरान 27 गायों को कत्लखाने से बचाया गया और करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद होने की जानकारी सामने आई। गौ सेवकों ने गौमांस के संभावित परिवहन और बिक्री नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


