छठ महापर्व पर CM विष्णुदेव साय की कुनकुरी को बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी को 15.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। छठ तालाब का कायाकल्प होगा और पाथ-वे, खेल मैदान, योग स्थल के साथ 3.65 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन बनाया जाएगा।
नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों तक पहुंचेगी विकास की सड़क, 485 बसाहटों को मंजूरी, 280 के लिए 804 करोड़ के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए
दीपावली से पहले बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। 485 बसाहटों के सड़क कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 280 बसाहटों के लिए 804.06 करोड़ रुपये की लागत से 263 सड़क कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए
CM SCHEDULE TODAY:विष्णु देव साय आज अटल नगर में लेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन की बैठकें, शाम को कार्टून फेस्टिवल में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अक्टूबर को नवा रायपुर के मंत्रालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स मिशन और टूरिज्म मिशन की बैठकों में शामिल होंगे। शाम को रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में कार्टून फेस्टिवल 2026 में शिरकत करेंगे।
अरुण साव ने धमतरी में 101 करोड़ के 6 सड़क कार्य मंजूर किए, पांच मार्ग चौड़े होंगे, आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा
अरुण साव ने धमतरी में 101.23 करोड़ रुपए के 6 सड़क कार्यों को मंजूरी दी। पांच मार्गों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण और आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा।
जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए 24 नए छात्रावास बनेंगे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 77.86 करोड़ स्वीकृत
जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए 24 नए छात्रावास भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए 77.86 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
बरसात बाद छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को रफ्तार मिलेगी। राज्य शासन ने 672.22 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है।
नवा रायपुर में बनेगा 406 एकड़ का इंडस्ट्रियल पार्क: BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ का बड़ा प्रस्ताव, केंद्र को भेजी जाएगी फाइल
BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में 406.72 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित है। स्टेट लेवल कमेटी ने परियोजना प्रस्ताव को भारत सरकार के DPIIT के समक्ष भेजने के लिए मंजूरी दी है।
तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो : अरुण साव
लगातार बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। अधिक क्षति वाले हिस्सों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव 10 दिनों में मांगे गए हैं।
दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी: मुख्यमंत्री साय
दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम 17.5 किलोमीटर लंबे ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका : CM विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका होगी। स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक आवास, मजबूत अधोसंरचना और निवेश के लिए किए गए 400 से अधिक सुधारों पर उन्होंने जोर दिया।


