महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों में फंसे छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त, 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे सुरक्षित लौटे
महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुक्त कराया। इनमें 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के सभी श्रमिक 20 नवंबर को सुरक्षित अपने घर लौट आए।
आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संयुक्त सर्चिंग अभियान में दो स्थानों से सामान बरामद
कोंडागांव के बेड़मा जंगल में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने नक्सलियों का छिपा डंप बरामद किया। संयुक्त सर्चिंग अभियान में हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड, वायर और अन्य सामान सहित करीब 36 किलो सामग्री जब्त की गई।
छत्तीसगढ़ के दो छात्र दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का हुनर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
रायपुर के वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा सातवीं के विद्यार्थी पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन दक्षिण कोरिया में होने वाली रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल 2026 के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थी 28 और 29 नवंबर को भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं
चक्रवात से फसल बर्बाद होने पर किसानों को राहत देगी साय सरकार, मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को सर्वे के दिए निर्देश
अकवान चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के तहत सहायता मिलेगी।
मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर बोले मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मां के स्नेह और आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।
PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में हासिल किया पहला स्थान
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में राज्य ने पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में दूसरा स्थान हासिल किया। बड़े बचेली, दंतेवाड़ा और बिलासपुर नगरीय निकायों को भी राष्ट्रीय सम्मान मिला।
नर्सिंग में प्रवेश का एक और मौका! दूसरे और मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग, नए अभ्यर्थी भी कर सकेंगे पंजीयन
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 20 नवंबर से शुरू होंगे और 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।


