# Tags

लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस हिरासत में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लखनऊ यूनिवर्सिटी के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत करने और अनुचित लाभ देने का प्रलोभन देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिए गए दो ऑडियो क्लिप्स में प्रोफेसर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करते और परीक्षा का पेपर आउट कराने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

UAE में पीएम मोदी का बड़ा बयान, ईरान युद्ध के बीच शांति बहाली के लिए भारत ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे के दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-यूएई संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान का समर्थन करता रहा है।

नशा तस्करों को अमित शाह की चेतावनी, बोले- 2047 तक देश से जड़ से खत्म करेंगे ड्रग नेटवर्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशा तस्करों और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत सरकार 2047 तक देश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। नई दिल्ली में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के गिरोहों को खत्म करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है और इस दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम का विषय “मादक पदार्थ: एक सीमाहीन खतरा, एक सामूहिक जिम्मेदारी” रखा गया था।

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ CSK की हार के बने 5 बड़े विलेन, किसी ने लुटाए रन तो कोई बल्ले से रहा फ्लॉप

IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 187 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, लेकिन खराब गेंदबाजी और कुछ बल्लेबाजों की धीमी पारियों ने टीम की हार तय कर दी। लखनऊ के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मुकाबले में CSK के पांच खिलाड़ी टीम की हार के सबसे बड़े कारण बनकर सामने आए।

रेलवे का बड़ा फैसला, अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट चेक करेंगे TTE

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और टिकट चेकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। अब ट्रेन में टिकट जांच करने वाले TTE (Travelling Ticket Examiner) बॉडी कैमरा पहनकर ड्यूटी करेंगे। रेलवे की इस नई व्यवस्था के तहत टिकट चेकिंग के दौरान होने वाली हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होगी। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों और TTE के बीच होने वाले विवाद, दुर्व्यवहार और फर्जी शिकायतों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, कई शहरों में प्रति लीटर ₹3 से ज्यादा बढ़े दाम

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर ₹3 या उससे अधिक की वृद्धि की है। पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% उछाल के चलते तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियों को हर महीने लगभग ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा था। नई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

‘हम हिंदुओं के नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ हैं’, सनातन विवाद पर TVK नेता आधव अर्जुन का बयान

तमिलनाडु में सनातन धर्म को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। TVK महासचिव आधव अर्जुन ने DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी हिंदुओं के खिलाफ नहीं, बल्कि ‘हिंदुत्व’ और असमानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह सनातन धर्म को लेकर आखिर कहना क्या चाहते हैं। अर्जुन ने दावा किया कि तमिलनाडु की राजनीति हमेशा समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर आधारित रही है।

रुपये की कमजोरी से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 160 अंक टूटा; Nifty 23,650 के नीचे बंद

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। रुपये में आई कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कई सेक्टरों में दबाव के कारण बाजार लाल निशान में बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 96 के पार पहुंचकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसका असर सीधे दलाल स्ट्रीट पर दिखाई दिया। कारोबार समाप्त होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का Sensex 160.73 अंक यानी 0.21% गिरकर 75,237.99 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का Nifty 46.10 अंक यानी 0.19% टूटकर 23,643.50 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों की तुलना में काफी ज्यादा रही।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई विभागों और प्रमंडलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है। नए आदेश के तहत के सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का पूर्णकालिक सचिव नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा – गौधाम होने के बावजूद सड़कों पर क्यों घूम रहे मवेशी?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लाखासार गौधाम की अव्यवस्थाओं को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सख्त सवाल पूछे। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने पूछा कि यदि गौधामों में मवेशियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है, तो फिर सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही। सरकार की ओर से कोर्ट में जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि प्रदेश में 142 पंजीकृत गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 39 हजार मवेशियों को रखा गया है। शासन ने यह भी कहा कि गौधामों में चारा, पानी और रहने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है तथा 205 मवेशियों को एक छोटे कमरे में ठूंसकर रखने जैसी स्थिति नहीं है।