मोदी ने रचा इतिहास: 12 साल का रिकॉर्ड, ट्रंप बोले—‘My friend PM Modi is great leader
PM Modi Record: 12 साल पूरे होने पर Trump समेत दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM बने
PM Modi Record: 12 साल पूरे होने पर Trump समेत दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM बने
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा और एनडीए का राजनीतिक प्रभाव और बढ़ गया है। अब देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है, जिससे देश का राजनीतिक भूगोल बदलता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन पूरे कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं।
विपक्षी INDI गठबंधन की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बैठक में देशभर की लगभग 23 विपक्षी पार्टियों के शामिल होने की संभावना है, लेकिन तमिलनाडु की बड़ी पार्टी DMK ने बैठक से दूरी बना ली है, जिससे गठबंधन के भीतर मतभेदों की चर्चा फिर तेज हो गई है।
भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच के. अन्नामलाई की पार्टी में बने रहने की संभावना बढ़ गई है। अमित शाह से लगातार दो दिन हुई बातचीत के बाद अब उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और RSS को लेकर तीखा हमला बोला, जिसके बाद सियासी विवाद तेज हो गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था को बड़े उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों के हाथों में सौंप दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है और इसके लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने उन पर जोरदार पलटवार करते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK के तेजी से उभरने के बाद उसकी तुलना लगातार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से की जा रही है। दोनों पार्टियां अपने पहले बड़े चुनाव में सत्ता के करीब पहुंचीं, लेकिन राजनीतिक जमीन और कार्यशैली के स्तर पर दोनों के बीच बड़ा अंतर माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जहां AAP जन आंदोलन और संगठनात्मक ढांचे से निकली पार्टी थी, वहीं TVK का आधार विजय का स्टारडम और विशाल फैन बेस है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब को अपना अगला बड़ा राजनीतिक लक्ष्य बना लिया है। अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए BJP ने पंजाब में संगठन मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की कमजोरियों को मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी का फोकस खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बताया जा रहा है।
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भाजपा का हर छठा सांसद “वोट चोरी” के जरिए जीतकर आया […]
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की हार पर जश्न मनाने वाले कांग्रेसियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का मामला है। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम […]
Hindi