वरिष्ठ अर्थशास्त्री को बड़ी जिम्मेदारी, वैज्ञानिक गोबर्धन दास भी सदस्य नियुक्त

नई दिल्ली | 25 अप्रैल 2026

नीति आयोग में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गोबर्धन दास को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों को ‘विकसित भारत’ विजन को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

डॉ. अशोक लाहिड़ी देश के अनुभवी अर्थशास्त्रियों में गिने जाते हैं और उनका चार दशक से अधिक का लंबा करियर रहा है। वे भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसी संस्थाओं के साथ भी उनका जुड़ाव रहा है। कोलकाता के रहने वाले लाहिड़ी दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और नीति निर्माण में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

वहीं, डॉ. गोबर्धन दास एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने प्रतिरक्षा विज्ञान, संक्रामक रोग और कोशिका जीव विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तपेदिक (टीबी) पर उनके शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वे येल यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल और दक्षिण अफ्रीका के संस्थानों में रिसर्च का नेतृत्व कर चुके हैं और वर्तमान में आईआईएसईआर भोपाल के निदेशक हैं। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर वैश्विक पहचान बनाने वाले डॉ. दास की कहानी प्रेरणादायक मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts