CM विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट, विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दीप’: CM साय, 76 प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीरगांव में भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर घर में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 76 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और बीरगांव में ढाई
सरगुजा संभाग में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात: 6 जिलों में 44 सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ मंजूर
सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। फोरलेन, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्टिविटी, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका, BRICS की अध्यक्षता बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर विश्वसनीय और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता और 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव की कहानी बताएगा, जबकि पर्यटन विभाग इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से बदलते छत्तीसगढ़ और पर्यटन विकास को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा।
छत्तीसगढ़ में टाउन प्लानिंग को मिलेगी नई रफ्तार, CM साय ने 21 नवचयनित सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के 21 नवचयनित सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए सुनियोजित शहरीकरण और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत करने का आह्वान किया।
विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
विशेष लेख में छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई वर्षों से अधिक के कार्यकाल में हुए नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों का उल्लेख किया गया है। किसानों, महिलाओं, गरीबों, बस्तर, उद्योग, शिक्षा और सुशासन से जुड़े फैसलों के जरिए राज्य में विकास को नई गति मिलने का दावा किया गया है।
सरकारी विभागों में खाली पदों और भर्ती प्रक्रिया की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की समीक्षा की। भर्ती परीक्षाओं, इंडेंट, नियुक्तियों और 2027 में संभावित भर्तियों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। बस्तर में सुरक्षा के साथ विकास की रणनीति से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और आजीविका के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।


