19 मई 2026 | कोलकाता

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्तियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, साउथ कोलकाता स्थित कालीघाट रोड और हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद उनके आवास को लेकर निगम ने निर्माण संबंधी दस्तावेज और बिल्डिंग प्लान की जानकारी मांगी है। साथ ही कथित अतिरिक्त निर्माण को लेकर भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

बिल्डिंग नियमों के पालन पर मांगी जानकारी

नगर निगम ने नोटिस में पूछा है कि भवन निर्माण के दौरान सभी नियमों और स्वीकृत मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इसके अलावा बिल्डिंग में कथित एक्स्ट्रा कंस्ट्रक्शन को लेकर भी जवाब मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, निगम अधिकारियों ने निर्धारित समय के भीतर संबंधित दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं।

CM शुभेंदु अधिकारी ने मंच से लिया था नाम

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही भ्रष्टाचार और अवैध संपत्तियों के मामलों में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने चार नेताओं के नाम लेते हुए दावा किया था कि उनके पास करोड़ों रुपये की कथित अवैध संपत्तियां हैं। इस सूची में अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 24 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

आरजी कर मामले में भी सरकार सख्त

इसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में भी बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED को मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय PMLA कानून के तहत कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts