रायपुर, 20 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार, यह आयोजन शाम 6 बजे से 7:50 बजे तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के एम्फीथिएटर-1 में आयोजित होगा।

जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:30 बजे फ्लाइट AI-1861 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 3:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से शाम 4:10 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां आरक्षित समय के बाद शाम 5:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर शाम 6 बजे भारत मंडपम के एम्फीथिएटर-1 पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:50 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद शाम 7:50 बजे वे भारत मंडपम से रवाना होकर रात 8:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे सैयारा-द लिविंग रूम, एम्बियंस गोल्फ ड्राइव, गुरुग्राम (हरियाणा) पहुंचेंगे। यहां रात 9:30 से 10:30 बजे तक आरक्षित समय निर्धारित है। इसके बाद रात 10:30 बजे वे गुरुग्राम से रवाना होकर रात 11 बजे वापस छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस और सांस्कृतिक गौरव की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts