# Tags
image editor output image 957743463 1781357526341

छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, 1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर निकली फर्जी

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय 16 जून 2026 से ही खुलेंगे, जबकि 1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी है।

chicken party 1777376534

मोतिहारी स्कूल में ‘चिकन पार्टी’ का मामला: क्लासरूम में शिक्षकों की दावत पर डीईओ सख्त, नोटिस जारी

बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर प्रखंड स्थित यूएमएस उचीडीह स्कूल से एक विवादित तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीरों में स्कूल के शिक्षक क्लासरूम के भीतर ही चिकन बनाते और खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 6 शिक्षक कक्षा में ही बैठकर पार्टी कर रहे थे, जबकि यह स्थान छात्रों की पढ़ाई के लिए निर्धारित है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शिक्षकों के व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 3.13.09 PM

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सहायक शिक्षक के 2292 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

chhattisgarh schools nep exam results students featured image

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र से बदलाव की तैयारी, प्रार्थना के साथ मंत्रोच्चार और ‘महापुरुष परिचय’ कार्यक्रम प्रस्तावित

रायपुर, 09 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव लागू करने की तैयारी की जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि नई पहल के तहत स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के अलावा 2-3 मंत्रों का उच्चारण कराया जाएगा। इसके साथ […]

WhatsApp Image 2026 04 08 at 9.34.54 AM 1

सरकारी स्कूलों में AI की एंट्री, तकनीक से निखरेगी बच्चों की पढ़ाई

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए AI आधारित तकनीक का उपयोग शुरू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की पढ़ने की क्षमता, लेखन कौशल और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह नई पहल शुरू की है। इसके तहत बच्चों के स्तर का विश्लेषण कर उनके लिए उपयुक्त पढ़ाई की योजना तैयार की जाएगी।