कनाडा में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा: खालिस्तानी झंडों के साथ घुसे उपद्रवी, शो के दौरान नारेबाजी
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ उपद्रवी खालिस्तानी झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल में घुस आए और भारत विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। ‘औरा-2026’ नामक इस इवेंट के बीच हुई इस घटना ने न केवल कार्यक्रम को बाधित किया, बल्कि विदेश में भारतीय कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Hindi 



































































































































































































































































































































































































































