# Tags
#All #ब्यूरोक्रेसी

यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों का तबादला – 15 जिलों के DM बदले

ias transfer 1 1776650413

लखनऊ, 20 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं। सरकार के अनुसार यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती और आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी, बृजेश कुमार को औरैया और मनीष बंसल को आगरा का DM नियुक्त किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल जिला स्तर पर कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक नियंत्रण को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *