रायपुर, 4 मई 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रुझानों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया और विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

“अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा” – अरुण साव
उपमुख्यमंत्री Arun Sao ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।” उन्होंने दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।

असम और बंगाल में बड़ी जीत का दावा
वित्त मंत्री OP Choudhary ने कहा कि असम में भाजपा हैट्रिक जीत की ओर बढ़ रही है और बंगाल में पार्टी 180-190 सीटें पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2016 में 3 सीट और 2021 में 77 सीट से बढ़कर अब भाजपा मजबूत स्थिति में है, जो जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
ओपी चौधरी ने कांग्रेस को “डूबती नाव” बताते हुए कहा कि पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां उनके कदम पड़ते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान होता है।

“BJP ही देश को आगे बढ़ाने वाली पार्टी”
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और देश की जनता का भरोसा पार्टी पर बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पुडुचेरी और अन्य राज्यों में भी भाजपा सरकार बनने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts