रायपुर,23 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों के साथ छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। अब स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी के तौर पर संगठन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि सिद्धार्थ शंभु सह-प्रभारी के रूप में उनका सहयोग करेंगे।
नितिन नबीन के बाद खाली था पद
इससे पहले नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 20 जनवरी 2026 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली हो गया था।
अब पार्टी ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभु की नियुक्ति कर प्रदेश संगठन की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नई जिम्मेदारी व्यवस्था लागू होगी।


