# Tags
#Crime

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, एक युवक की हालत गंभीर

Knife

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही दिन में चाकूबाजी की दो घटनाओं से दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला सड्डू इलाके का है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा थाना क्षेत्र के गांधीनगर शंकरनगर निवासी छवि महानंद (26) अपने दोस्तों के साथ सड्डू स्थित खेमका साजन दास कॉलोनी में स्कूटी गिरवी रखने गया था। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया। युवक के सीने, हाथ, कलाई और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। उसे मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसी दिन दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आई। यहां एक मोबाइल दुकान संचालक अपनी परिचित युवती के साथ लौट रहा था, तभी श्याम नगर स्थित एक होटल के पास दो नशे में धुत बदमाशों ने युवती के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। युवक को सीने और जांघ में चोटें आई हैं।

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *