IPL 2026: राजस्थान की जीत से बदली IPL अंक तालिका, RCB-SRH को झटका
पंजाब किंग्स नंबर-1 पर कायम, राजस्थान दूसरे स्थान पर पहुंचा; कई टीमों की रैंकिंग प्रभावित
नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राजस्थान ने 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल कर सीधे दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। इस जीत का असर अन्य टीमों पर भी पड़ा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं और अब क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं, दोनों के पास 8-8 अंक हैं।
वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और 6 मैचों में 11 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, खास बात यह है कि टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस 6-6 अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और एलएसजी 4-4 अंकों के साथ निचले पायदान पर संघर्ष कर रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति सबसे खराब है और टीम सिर्फ 3 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है।
इस बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें निचले क्रम में हैं और जीतने वाली टीम 6 अंकों के साथ तालिका में सुधार कर सकती है, जबकि हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो जाएगी।
Hindi 











































































































































































































































































































































