नॉर्वे के अखबार में पीएम मोदी का विवादित कार्टून,सपेरे के रूप में दिखाने पर मचा बवाल
Narendra Modi के नॉर्वे दौरे के दौरान महिला पत्रकार Helle Lyng के सवाल को लेकर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब नॉर्वे के बड़े अखबार Aftenposten के एक कार्टून ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अखबार में पीएम मोदी को ‘स्नेक चार्मर’ यानी सपेरे के रूप में दिखाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विवादित कार्टून में पीएम मोदी को हाथ में बीन जैसी पाइप पकड़े दिखाया गया है, जबकि सामने सांप की जगह पेट्रोल पंप की पाइप दिखाई गई है। यह कार्टून एक ओपिनियन आर्टिकल के साथ प्रकाशित हुआ, जिसका शीर्षक था — “एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी”।
सोशल मीडिया पर इस कार्टून को नस्लभेदी बताते हुए अखबार की जमकर आलोचना की जा रही है। कई लोगों ने इसे भारत और भारतीय संस्कृति को लेकर पश्चिमी देशों की “पुरानी और विकृत सोच” करार दिया है। विवाद के बाद नॉर्वे के मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर भी बहस तेज हो गई है।
हालांकि, इस मामले पर अभी तक नॉर्वे सरकार या अखबार की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
Hindi 

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































