# Tags
kedarnath route rudraprayag landslide 1779258669

केदारनाथ मार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड, SDRF-NDRF ने 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड में जारी केदारनाथ यात्रा के बीच मंगलवार देर रात सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में अचानक हुए भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित हो गया। भारी मलबा गिरने और खराब मौसम के कारण हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। स्थिति को देखते हुए SDRF और NDRF की संयुक्त टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और करीब 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने पूरी रात अभियान चलाकर मार्ग पर दोबारा आवागमन बहाल कराया।