# Tags
#राजनीति

CM पद गया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नहीं लिखीं ममता

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भी ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ शुभेंदु अधिकारी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने ‘X’ बायो में बदलाव तो किया, लेकिन खुद को ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ नहीं लिखा।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तक ममता बनर्जी के बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” लिखा हुआ था। हालांकि शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद उन्होंने “माननीय मुख्यमंत्री” हटा दिया।

अब ममता बनर्जी ने अपने बायो में खुद को “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)” बताया है। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष का उल्लेख भी किया है।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कई लोगों ने इस बदलाव को लेकर एलन मस्क को टैग करते हुए पोस्ट किए।

वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर तंज कसना शुरू कर दिया है, जबकि TMC समर्थक इसे ममता बनर्जी की राजनीतिक पहचान और उपलब्धियों से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *