# Tags
#All #शासन #शिक्षा

गर्मियों की छुट्टियों पर CM योगी की खास पाती, बच्चों को ननिहाल-ददिहाल ले जाने और ‘प्लास्टिक मुक्त अवकाश’ की अपील

yogi 1779675738

25 मई 2026 | लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर बच्चों और अभिभावकों के नाम विशेष संदेश जारी करते हुए परिवार, संस्कृति, प्रकृति और स्वच्छता से जुड़ने की अपील की है। सीएम योगी ने अपने पत्र में कहा कि गर्मी की छुट्टियां केवल आराम का समय नहीं बल्कि नई चीजें सीखने, परिवार के साथ समय बिताने और व्यक्तित्व विकास का अवसर हैं। उन्होंने बच्चों से नई भाषा, फोटोग्राफी, चित्रकारी, संगीत, बागवानी और पाक कला जैसी गतिविधियां सीखने की अपील की। वहीं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को ननिहाल-ददिहाल जरूर ले जाएं ताकि वे परिवार, संस्कार और परंपराओं को करीब से समझ सकें।

प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की जरूरत बताते हुए कहा कि परिवार बच्चों के साथ पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हें दें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे मिट्टी, जल और वृक्षों का महत्व समझते हैं तभी उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। सीएम योगी ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, चूका बीच और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जैसे प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने की भी सलाह दी, ताकि बच्चे प्रकृति और लोक संस्कृति का अनुभव कर सकें।

‘प्लास्टिक मुक्त छुट्टियां’ मनाने की अपील
सीएम योगी ने लोगों से गर्मियों की छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा और पिकनिक के दौरान कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक कचरा फैलाने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और बच्चों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना जरूरी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *