IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का आखिरी टिकट किया पक्का, मुंबई को हराकर पंजाब-KKR को किया बाहर
25 मई 2026 | मुंबई
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का रोमांचक अंत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ का आखिरी टिकट अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिताबी जंग होगी। आरसीबी 18 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के दम पर टॉप पर रही, जबकि गुजरात दूसरे और सनराइजर्स तीसरे स्थान पर रही।
क्वालीफायर-1 में RCB और GT की टक्कर
आईपीएल नियमों के मुताबिक पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।
एलिमिनेटर में भिड़ेंगी SRH और राजस्थान
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए करो या मरो की लड़ाई होगी। इस मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा।
फाइनल का पूरा समीकरण
क्वालिफायर-2 में क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर विजेता आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंचकर क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से आईपीएल 2026 ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी। राजस्थान की जीत के बाद अब प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
Hindi 


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































