कांकेर में बच्चे की मौत के बाद भड़का आक्रोश, अस्पताल में घुसकर की तोड़फोड़ और कर्मचारियों को दी धमकी, 14 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ के मामले में पखांजूर पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर अस्पताल में घुसकर CCTV कैमरे, कंप्यूटर, लैपटॉप और फर्नीचर तोड़ने तथा कर्मचारियों को धमकाने का आरोप है।
कभी नक्सलियों का गढ़ रहे गांवों में अब खेलों की गूंज, बच्चों को गोद में लेकर कबड्डी और रस्साकसी खेल रहीं महिलाएं
सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 में महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर कबड्डी और रस्साकसी खेलती नजर आईं। पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी ने खेल आयोजन को उत्सव में बदल दिया है।
नक्सलमुक्त बस्तर में पहली बार कई गांवों में मनेगी दिवाली, विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ
नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में इस बार पहली बार बेखौफ होकर दीपावली मनाई जाएगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब ग्रामीणों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। न हत्या का डर है और न जन अदालत का खौफ। उन्होंने नक्सलवाद, SIR और राहुल गांधी के बयानों
खनिजों से छत्तीसगढ़ को मिला 16,738 करोड़ का राजस्व, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में रायपुर में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को खनिजों से 16,738 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स, कोयला उत्पादन, DMF राशि के उपयोग, डिजिटल निगरानी
राज्योत्सव में दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर, पर्यटन, वन संरक्षण और रोजगार के नए अवसरों को प्रदर्शनी में किया जाएगा प्रदर्शित
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें पर्यटन विकास, महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और वनोपज से आजीविका बढ़ाने की पहल प्रदर्शित की जाएगी।
विजय शर्मा ने बताया सुरक्षा घटाने का कारण, Z+ से Z और Y+ से Y श्रेणी में बदले गए सुरक्षा इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर संभाग के 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की जानकारी सामने आई है। केदार कश्यप, दीपक बैज और कवासी लखमा समेत कई नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने छह महीने बाद फिर समीक्षा की
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का अलर्ट, 11 जिलों में स्कूल बंद, बस्तर संभाग के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में 29 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी
बस्तर में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी, 57.71 करोड़ रुपये मंजूर
छत्तीसगढ़ के बस्तर नगर पंचायत में अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ रुपये की जलप्रदाय योजना मंजूर हुई है। मारकंडी नदी से पानी लाकर शुद्धिकरण के बाद शहर में आपूर्ति की जाएगी। योजना पूरी होने पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पेयजल उपलब्धता 65 से बढ़कर 135 लीटर होगी।


