# Tags
image editor output image1695779577 1781343936015

सुशासन तिहार में 42 हजार नक्शों का बंटांकन, अब ‘गांव-शहर चलो अभियान’ से जनता तक पहुंचेगा प्रशासन

मुंगेली जिले में सुशासन तिहार के दौरान 24 समाधान शिविरों में हजारों शिकायतों का निराकरण किया गया। प्रशासन ने एक माह में 42 हजार नक्शों का बंटांकन पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब ‘गांव-शहर चलो अभियान’ के जरिए अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे।

CM साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, रेललाइन को लेकर कहा- थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा

सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे, जिसके बाद मंच से उन्होंने आमजनता से खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण देरी हुई।

संदीप पाठक के गांव में प्रदर्शन, AAP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

संदीप पाठक के पार्टी बदलने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुंगेली जिले के उनके पैतृक गांव बटहा में घर के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घर […]