# Tags
#Internationl

ट्रंप के ‘भारत नर्क’ बयान पर घमासान, Iran ने दिखाई सच्चाई की तस्वीर

trump2 1776738889

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के ‘भारत नर्क के समान’ वाले बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मुद्दे में भारत के पुराने सहयोगी Iran की भी एंट्री हो गई है। ईरान ने ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वे पहले भारत आकर उसकी वास्तविकता और विविधता को देखें, फिर ऐसी टिप्पणी करें।

ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर ट्रंप को ‘कल्चरल डिटॉक्स’ की सलाह दी। वीडियो में Mumbai की आधुनिक ऊंची इमारतों, हाईवे और शहरी जीवन के साथ-साथ Maharashtra की प्राकृतिक खूबसूरती—पहाड़, झरने और हरियाली—को दिखाया गया है। पोस्ट के साथ संदेश दिया गया, “कभी भारत आकर देखिए, फिर राय बनाइए।”

वहीं, अमेरिका की Democratic Party ने भी ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे नस्लवादी करार दिया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप ने अपने बयान से पलटते हुए भारत को महान देश बताया, लेकिन उनके बयान को लेकर भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर आलोचना जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *