# Tags
#Law Order

अवैध शराब से परेशान ग्रामीणों की अनोखी मांग, बोले गांव में खोलो सरकारी दुकान

Screenshot (194)

डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने अलग रास्ता अपनाया है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दुकान खुलने से अवैध कारोबार पर रोक लगेगी। इस मांग को लेकर उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

इधर, डोंगरगढ़ में एक विवादित पोस्टर भी वायरल हुआ है, जिसमें शराब की अवैध बिक्री और पुलिस संरक्षण जैसे दावे किए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *