CG में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन: 190 की शराब 200 में बेची, आबकारी विभाग ने अफसरों पर गिराई गाज
छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण के मामलों में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महासमुंद और कांकेर के मामलों में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, CM साय ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को कहा है।
जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब और अहाते बंद रहेंगे। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच दल और उड़नदस्ते सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, मद्य भंडारण केंद्र और पर्यटन बार बंद रहेंगे। आबकारी विभाग ने इसे शुष्क दिवस घोषित करते हुए अवैध बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शराब की बोतल पर ‘एक्स्ट्रा कमाई’ पड़ी भारी: उड़नदस्ता की रेड में खुला खेल, उप निरीक्षक निलंबित
रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री का मामला पकड़ में आने पर विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं संबंधित क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी को कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता


