NH-43 पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, ट्रेलर के पहिए के नीचे आए कारोबारी, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में NH-43 पर सीतापुर के सेंट्रल बैंक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से 70 वर्षीय कारोबारी त्रिलोक चंद गोयल की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने के बाद वे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर
मनेंद्रगढ़-केल्हारी बस हादसे में 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता घोषित की
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। दो गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया
छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव के दौरान हादसे, अंबिकापुर में मंच पर गिरा जलता रॉकेट, जशपुर में पटाखे से दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी के दौरान अंबिकापुर में जलता रॉकेट मुख्य मंच तक पहुंच गया, जबकि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में पटाखा भीड़ में गिरने से दो लोग मामूली घायल हो गए।
विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में नया मोड़: MLA टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक के दो समर्थकों ने थाने में सरेंडर कर दिया है, जबकि प्रदेशभर के तहसीलदार अब भी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अम्बिकापुर में पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में आयोजित किया गया।


