# Tags
#All #अपराध / कानून #राज्य

कोरबा में खाद्य सैंपल जांच में कई दुकानें फेल, ADM कोर्ट ने लगाया 25 हजार से 1 लाख तक जुर्माना

12 मई 2026 | कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान लिए गए खाद्य सैंपलों में अनियमितता मिलने के बाद ADM कोर्ट ने कई दुकानदारों और प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में कई खाद्य सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद संबंधित दुकानों पर 25 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

रेस्टोरेंट और डेयरी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई

ADM कोर्ट की सुनवाई के बाद दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल और बीकानेर स्वीट्स पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।

कई अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी तैयार हुए प्रकरण

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट RSS नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए हैं। इन मामलों में जल्द सुनवाई की जाएगी।

डिज्नीलैंड मेले का भी हुआ निरीक्षण

खाद्य विभाग की टीम ने डिज्नीलैंड मेले का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, हानिकारक रंगों के उपयोग से बचने और पानी की बोतलें MRP से अधिक कीमत पर नहीं बेचने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *