बंगाल का अगला ‘बॉस’ कौन? आज BJP विधायक दल की बैठक में CM चेहरे पर लगेगी मुहर
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा फैसला होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। बैठक में जिस नेता को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, वही पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री होगा।
बताया जा रहा है कि अमित शाह कोलकाता पहुंचकर बंगाल बीजेपी के पर्यवेक्षक के तौर पर नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि नए मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें Suvendu Adhikari, Roopa Ganguly और Agnimitra Paul समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































