अमेरिका के निर्देशों पर भड़का भारत: रूसी तेल खरीद को लेकर दो टूक, कहा– “ऊर्जा नीति हम खुद तय करेंगे”
रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच एक बार फिर कूटनीतिक तनाव के संकेत सामने आए हैं। अमेरिका द्वारा भारत सहित अन्य देशों को रूस से तेल आयात कम करने के निर्देशों पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देश की ऊर्जा नीति का निर्णय पूरी तरह नई दिल्ली में लिया जाएगा, वॉशिंगटन में नहीं।
Hindi 




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































