लोरमी के आयुष सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Lormi के युवा आयुष सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर Chhattisgarh का गौरव बढ़ाया है। Srinagar में आयोजित “जम्मू-कश्मीर यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण 2026” कार्यक्रम में आयुष ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।
इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नेतृत्व, शांति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर एक साझा मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान आयुष सिंह राजपूत ने “जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और युवा नेतृत्व : एक नई कहानी का निर्माण” विषय पर प्रभावशाली PPT प्रस्तुति दी, जिसकी प्रतिभागियों और आयोजकों ने जमकर सराहना की।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित भी किया गया। उनकी इस उपलब्धि से लोरमी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने आयुष को बधाई देते हुए सम्मानित किया है।
Hindi 
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































