# Tags
#अपराध / कानून

बीमा पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न का झांसा, BSP कर्मचारी से 38 लाख की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

Screenshot (303)

Bhilai में बीमा पॉलिसी के नाम पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारी से 38 लाख 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी संतोष कुमार ने Bhatti Police Station में शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष कुमार BSP में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक बीमा पॉलिसी वर्ष 2022 में पूरी हो गई थी, जिसके बाद वह पॉलिसी बंद कराने सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय पहुंचे थे।

फॉर्म भरने में दिक्कत होने पर उनकी मुलाकात सेक्टर-6 निवासी के. देवासहायम से हुई, जिसने खुद को बीमा एजेंट बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और आरोपी ने ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसियों का लालच देकर संतोष कुमार को निवेश के लिए तैयार कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बेहतर मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग माध्यमों से उनसे 38.30 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *