# Tags
#अपराध / कानून

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, 150 फीट टावर पर चढ़ा युवक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को फिल्म शोले के मशहूर सीन की याद दिला दी। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी का है, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और घंटों तक हंगामा करता रहा।

जानकारी के अनुसार करमंदी निवासी मुकेश सांडे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई। युवक ने पत्नी को मनाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो सोमवार शाम को वह नशे की हालत में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टॉवर की अधिक ऊंचाई के कारण युवक की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी, ऐसे में पुलिस ने मोबाइल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन युवक बात करने के लिए तैयार नहीं था।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब युवक बार-बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश करने लगा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे समझाने का प्रयास लगातार जारी रहा, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *