Sanjay Dutt स्टारर फिल्म Aakhri Sawal को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार इसका ट्रेलर 30 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।

हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा किया। फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास से जुड़े पहलुओं की झलक दिखाई गई है, जिससे इसकी कहानी को लेकर पहले से ही चर्चा तेज है।

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक Abhijeet Mohan Warang ने किया है। फिल्म को Nikhil Nanda और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं।

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद Utkarsh Naithani ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts