# Tags
#Sports

एवरेस्ट फतह के लिए रवाना होंगी छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

CM Mount

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अमिता श्रीवास से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 9 अप्रैल को विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लक्ष्य के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस, सपनों और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। प्रदेश की बेटियां लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमिता श्रीवास ने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो पर सफल चढ़ाई कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। उनका यह अभियान युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अमिता अपने इस मिशन में सफल होकर एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा लहराएंगी और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगी। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *