# Tags
sanskrit school UP (81) 1781681668805 m

‘सपा में बड़ी टूट तय’, ओपी राजभर का दावा; बोले- राम गोपाल यादव ने अमित शाह को भेजी चिट्ठी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है।

पश्चिम बंगाल में BJP की पहली सरकार, शुभेंदु अधिकारी ने CM पद की ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने शनिवार को राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के 5 नेताओं — दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक — ने मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर 15 वर्षों से सत्ता में रही Mamata Banerjee की तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। चुनाव में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसे राजनीतिक विश्लेषक बंगाल की सत्ता परिवर्तन की बड़ी वजह मान रहे हैं। भाजपा ने अपनी पहली बंगाल सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करते हुए अलग-अलग समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है।

Image 31 03 26 at 5.20 PM

‘देश नक्सल हिंसा से लगभग मुक्त’, संसद में अमित शाह का बड़ा बयान; बस्तर में विकास की नई दिशा

रायपुर, 30 मार्च 2026 अमित शाह ने संसद में बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद अब समाप्ति के कगार पर है और भारत लगभग नक्सल हिंसा से मुक्त हो चुका है। लोकसभा में इस विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद के उन्मूलन का […]