CM TODAY SCHEDULE:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली दौरे पर, ग्राम कटेली में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण, मिनी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। वे ग्राम कटेली के मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ग्राम डिंडौरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित, तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत को 31 लाख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के पदक विजेता तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को सम्मानित किया। पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले तोमन कुमार को 51 लाख रुपये और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की
जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के 32 जिला मुख्यालयों में होंगे भव्य कार्यक्रम, अतिथियों की सूची जारी
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक 32 जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026, जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 पारित कर दिया है। नए कानून के तहत जोखिम और विश्वास आधारित बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू होगा, जिससे एमएसएमई समेत छोटे कारोबारों को सेल्फ सर्टिफिकेशन, ऑटो अप्रूवल और लाइसेंस नवीनीकरण से राहत जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
11 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे, CM विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर 11 हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी। इस दौरान ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित कॉम्पेंडियम का भी विमोचन किया गया।
CM विष्णुदेव साय का किसान हितैषी फैसला: बीज-खाद की किल्लत नहीं, खरीफ सीजन के लिए पूरी तैयारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खरीफ 2026 के लिए प्रमाणित बीज और उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। अब तक 2,800.87 टन उर्वरक और 3,649.42 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किए जा चुके हैं।
पामगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी: 6 करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजना मंजूर, गांवों का सफर होगा आसान
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड में डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग के निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जल जीवन मिशन से बदली बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
जशपुर जिले के दूरस्थ बिरहीपानी गांव में जल जीवन मिशन के तहत सभी 129 घरों तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। इससे महिलाओं को राहत, जलजनित बीमारियों में कमी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


