# Tags
#राज्य

जशपुर दौरे पर CM साय, जनकल्याणकारी शिविर और विकास परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

IMG 20260609 WA0030

रायपुर, 20 जून 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे बगिया से कुनकुरी के पण्डरीपानी पहुंचेंगे। यहां वे जैविक खेती कार्यशाला, जनकल्याणकारी शिविर तथा विभिन्न भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे बेमताटोली पहुंचेंगे, जहां वे उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के सामाजिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री साय गिनाबहार में निर्माणाधीन MCH और BPHU, चराईडांड में निर्माणाधीन 220 बिस्तर अस्पताल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज, सलियाटोली में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री सलियाटोली में आयोजित ‘PM किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम करीब 5:30 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *