# Tags
comp 52 3 1779711186

बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 18 हजार बोरे जलकर राख, 10 करोड़ से ज्यादा नुकसान की आशंका

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर तेंदूपत्ता से भरे एक निजी गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ईटपाल इलाके में वन विभाग द्वारा किराए पर लिए गए गोदाम में रखे करीब 18 हजार तेंदूपत्ता बोरे जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, नगर पालिका और CRPF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

दलदल में फंसने से 5 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत छाल रेंज के केराझरिया जंगल में दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के एक हाथी शावक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शावक अपनी टोली के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली इलाके में फंस गया। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड लंबे समय तक आसपास मंडराता रहा, जिससे इलाके में भावुक माहौल बन गया।

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का हमला,वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इन दिनों जंगली भालू का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल क्षेत्र से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण को पहले सांकरा के स्वास्थ्य […]

forest 01

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर सख्ती, 22 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) रेंज अंतर्गत घुरवाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की कोशिश कर रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह की इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।