लोकसभा सीटें 850 करने और 33% महिला आरक्षण प्रस्ताव पर घमासान, परिसीमन को लेकर उठे सवाल
केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने और संसद व विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव पर सियासी और संवैधानिक बहस तेज हो गई है। इन प्रस्तावों से जुड़े तीन विधेयकों को 16 से 18 अप्रैल के बीच संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही विपक्ष और कई राज्यों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Hindi 






















































































































































































































































