# Tags

तमिलनाडु में AIADMK ने BJP से तोड़ा गठबंधन, NDA से भी अलग होने की तैयारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद AIADMK ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए BJP के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक AIADMK अब NDA से भी अलग होने की तैयारी में है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है और विजय की पार्टी TVK को बहुमत के लिए जरूरी समर्थन मिल चुका है।

CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका TVK का भविष्य, DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा तेज

तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। थलापति विजय की पार्टी TVK अभी तक बहुमत का आंकड़ा 118 हासिल नहीं कर पाई है, जिसके बाद अब पार्टी का भविष्य CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका हुआ माना जा रहा है। TVK ने इन तीनों दलों से समर्थन की अपील की है और बताया जा रहा है कि ये पार्टियां आज शाम तक अपना अंतिम फैसला सुना सकती हैं।