# Tags
#All #Crime #People

बालोद में एक ही पेड़ पर लटके मिले महिला और युवक के शव, इलाके में सनसनी

WhatsApp Image 2026 04 26 at 10.13.39 AM

बालोद, 26 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले। खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर सबसे पहले शवों पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान संतोषी यादव (40) और थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है।

एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों, संबंधों की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के निवासी थे। महिला शादीशुदा थी और उसका 19 साल का बेटा भी है। मामले में दोनों के बीच संबंध होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर घटना की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *