# Tags
#All #Crime #Law Order

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर सख्ती, 22 आरोपी गिरफ्तार

forest 01

गरियाबंद, 26 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) रेंज अंतर्गत घुरवाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की कोशिश कर रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह की इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर सख्त रुख
वन विभाग के अनुसार हाल के दिनों में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले महासमुंद जिले में भी 94 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां आरोपी हरे-भरे पेड़ों को काटकर जमीन को खेती योग्य बना रहे थे। इसके अलावा धमतरी जिले के दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के पालगांव गोंदलानाल क्षेत्र में भी वन विभाग ने अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *