# Tags
election commission rajya sabha election notification 1779425845

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सीटों पर वर्तमान राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार सभी 24 सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी होगी। आयोग ने नामांकन प्रक्रिया 2 जून से शुरू करने का फैसला लिया है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है। इस चुनाव में आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान समेत कई अहम राज्यों की सीटें शामिल हैं, जहां प्रमुख दलों के दिग्गज नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, एचडी देवगौड़ा और शिबु सोरेन जैसी बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का विवादित बयान, कांग्रेस को दिया श्राप

छत्तीसगढ़ में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस से भारत मुक्त हो जाए और इसके लिए उन्होंने श्राप तक दे डाला। मीडिया से चर्चा के […]

केरल में RJD ने चौंकाया, कुथुपरम्बा सीट पर दर्ज की जीत; BJP तीसरे नंबर पर

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में एक चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है, जहां राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक सीट पर जीत हासिल की है। यह जीत कुथुपरम्बा सीट से मिली, जहां RJD उम्मीदवार पी के प्रवीण ने Indian Union Muslim League की प्रत्याशी जयंती राजन को कड़े मुकाबले में 1,286 वोटों से हराया। पी के प्रवीण को कुल 70,448 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 69,162 वोट प्राप्त हुए।

‘हिंदी बेल्ट’ से आगे बढ़ी BJP, देशभर में बढ़ती पकड़; आंकड़ों से समझें विधानसभा सीट शेयर

भारतीय जनता पार्टी को लंबे समय तक ‘हिंदी बेल्ट की पार्टी’ कहा जाता रहा, लेकिन हालिया आंकड़े इस धारणा को बदलते नजर आ रहे हैं। अब पार्टी का प्रभाव केवल हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। वर्तमान में बीजेपी के 17 मुख्यमंत्री हैं और NDA/NEDA गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी कई अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी सत्ता में भागीदार है, जो इसकी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

लद्दाख दौरा: हिंसक प्रदर्शनों के बाद गृह मंत्री अमित शाह का पहला दौरा, बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख जाएंगे। इस दौरान वे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन और पूजन करेंगे तथा पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे। साथ ही वे बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा लद्दाख के विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह दौरा पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद उनका पहला लद्दाख दौरा होगा, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

tmc jahangir khan warns ips ajay pal sharma 1777370148

बंगाल चुनाव से पहले गरमाया माहौल: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के विवादित बयान पर बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सियासी माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है। फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव पर्यवेक्षक IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में विवाद तेज हो गया है और चुनावी माहौल में तनाव बढ़ता दिख रहा है।

PCC Chief Deepak Baij

दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, बताया राजनीतिक उद्देश्य से बुलाया गया सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 अप्रैल को बुलाया गया यह विशेष सत्र पूरी तरह राजनीतिक मंशा से प्रेरित है और इसका उद्देश्य कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाना […]

arvind kejriwal 1 1

शराब नीति मामले में नया मोड़,अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में पेश न होने का किया ऐलान

कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे। दरअसल, निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए जांच एजेंसी […]