प्रियंका-कैटरीना नहीं, ‘तुम्बाड 2’ में हुई आलिया भट्ट की एंट्री! कैमियो रोल से बढ़ेगा रहस्य और रोमांच
06 मई 2026 | मुंबई
Tumbbad के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आने के बाद अब इसकी स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Alia Bhatt इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। इससे पहले फिल्म के लिए Priyanka Chopra, Katrina Kaif और Nayanthara जैसे नामों की चर्चा थी।
रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए हामी भर दी है और वह इसमें एक अहम कैमियो रोल निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उनका स्क्रीन टाइम भले कम होगा, लेकिन किरदार काफी दमदार और रहस्यमयी होगा। मेकर्स को ऐसे चेहरे की तलाश थी जो कम समय में भी फिल्म में गंभीरता और सस्पेंस का प्रभाव छोड़ सके, जिसके लिए आलिया को परफेक्ट माना गया।
जानकारी के मुताबिक आलिया ने 3 मई से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म के लिए मुंबई के माढ़ द्वीप में भव्य सेट तैयार किया गया है, जहां शूटिंग चल रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
निर्देशक आदेश प्रसाद की इस फिल्म में Sohum Shah और Nawazuddin Siddiqui मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक बार फिर ‘हस्तर’ की रहस्यमयी और शापित कहानी को आगे बढ़ाएगी। हाल ही में जारी पोस्टर और टीजर में ‘प्रलय’ का संकेत दिया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































