# Tags
#All #राजनीति

बंगाल में TMC की हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ खत्म की डील

06 मई 2026 | लखनऊ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक रणनीतियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच Akhilesh Yadav ने बड़ा कदम उठाते हुए चुनावी रणनीति और प्रबंधन कंपनी I-PAC के साथ अपनी डील रद्द कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए I-PAC को हायर किया था। हालांकि बंगाल चुनाव में TMC की हार और चुनावी रणनीति पर उठे सवालों के बाद अखिलेश यादव ने अपना फैसला बदल लिया। बताया जा रहा है कि बंगाल चुनाव में TMC के लिए चुनावी रणनीति और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी I-PAC के पास थी।

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों का असर अब विपक्षी दलों की आगामी चुनावी तैयारियों पर भी दिखाई देने लगा है। INDI गठबंधन के कई दल अब अपनी रणनीति और चुनावी मैनेजमेंट को नए सिरे से आंकने में जुट गए हैं।

हालांकि समाजवादी पार्टी या I-PAC की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे 2027 यूपी चुनाव से पहले बड़ा रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *