# Tags
image 2026 06 07T175119.726

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: करोड़ों रुपये गायब होने के आरोप पर अखिलेश यादव का हमला, ट्रस्ट और सरकार से मांगा जवाब

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब होने के आरोपों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच और अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।

akhilesh 1779387917

“महापौर का सदा महादौर नहीं होता”, लखनऊ मेयर के अधिकार सीज होने पर अखिलेश यादव का तंज

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा सीज किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महापौर का सदा महादौर नहीं होता… न्याय हुआ।” यह बयान उस पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जब मेयर सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव की मां को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव, CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में शोक की लहर फैल गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई के निधन पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

बंगाल में अखिलेश-ममता की मुलाकात पर बिहार के मंत्री का तंज, बोले- यूपी में भी सपा का होगा वही हाल

पश्चिम बंगाल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार सरकार में मंत्री और BJP नेता दिलीप जायसवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया, उसी तरह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भी राजनीतिक भविष्य कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से विपक्षी दल अभी से नई राजनीतिक दोस्ती मजबूत करने में जुट गए हैं।

‘बंगाल का रिजल्ट आते ही 4 घंटे बेहोश बैठे थे अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SBSP चीफ और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की हार का रिजल्ट आने के बाद अखिलेश यादव “4 घंटे तक बेहोश बैठे रहे।”

बंगाल में TMC की हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ खत्म की डील

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक रणनीतियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच Akhilesh Yadav ने बड़ा कदम उठाते हुए चुनावी रणनीति और प्रबंधन कंपनी I-PAC के साथ अपनी डील रद्द कर दी है।

यूपी विधानसभा में महिला आरक्षण पर घमासान: सीएम योगी का सपा पर हमला, अखिलेश यादव का पलटवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे ‘महिला विरोधी’ बताया, जिसके जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया और भाजपा पर महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

1200 675 26547306 thumbnail 16x9 jh

देहरादून में धामी का विपक्ष पर तीखा वार, राहुल गांधी को ‘दुर्योधन’ तो अखिलेश को ‘दुशासन’ बताया

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘दुर्योधन’ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘दुशासन’ करार दिया। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कांग्रेस को ‘कौरवों की सेना’ बताया और आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा है। सीएम धामी ने कहा कि जब देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस ने महिलाओं के हितों के खिलाफ रुख अपनाया और अब दिखावे के लिए आंदोलन कर रही है।

image 2026 04 23T114414.747

नारे की गलती पर सियासी वार, अखिलेश ने योगी के ‘फोकस’ पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की एक चुनावी सभा में दिए गए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारे को स्वामी विवेकानंद से जोड़ने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ‘फोकस’ क्यों डिस्टर्ब था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘ज्ञान’ से बड़ी चीज़ ‘ध्यान’ यानी फोकस होती है, और इस मामले में सुधार की जरूरत है।

untitled design 2026 04 19t132710 1776585601 (1)

महिला आरक्षण BJP की दरारवादी राजनीति का काला दस्तावेज, लखनऊ में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह बिल “दरारवादी राजनीति का काला दस्तावेज” था, जिसका उद्देश्य महिलाओं की एकता को तोड़ना था। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता ने बीजेपी के मंसूबों को विफल कर दिया और यह देश की जनचेतना की जीत है।